सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
तुसली एक ऐसा नाम है जिसके बारे में सभी लोग अच्छी तरह जानते है कि भारत में तुलसी को कितना सम्मान दिया जाता है तुलसी - (ऑसीमम सैक्टम) एक द्विबीजपत्री तथा शाकीय, औषधि पौधा है बात करे इसके उगने की | तो यह एक झाड़ी के सामान उगता है और इसकी ऊँचाई 1 से 3 फिट तक ही होती है| पृथ्वी पर तुलसी किसी वरदान से काम नहीं है इससे बहुत सारी बीमारिया का समूल रूप से नाश होता है साथ ही इसका पौराणिक महत्व भी है |
ज्यादातर हिंदू परिवारों में तुलसी की पूजा की जाती है और सुबह शाम दैनिक रूप से हिन्दू इसकी पूजा करते है
ज्यादातर हिन्दू परिवार इसको सुख और कल्याण के तौर पर देखते है इसलिए आपको गाँव से लेकर शहर तक हर किसी हिन्दू के घर में आपको तुलसी का पौधा दिख जायेगा |
इसके पौराणिक महत्त्व से हट के बात करे| तो इसका औषधीय गुण बहुत प्रचलित है क्योंकि स्वास्थ्य के लिहाज से तुसली मानव के लिए बहुत ही उपयोगी है बात की जाये इसकी जड़, इसकी की शाखाएं, पत्तियों और बीज की सबका अपना अपना महत्व है | इसका उपयोग सर्दी खासी और कैंसर, यौन रोगो के इलाज़ में इसका उपयोग होता है |
चलिए बात करते है तुलसी के फायदों के बारे में |
कैंसर के इलाज में उपयोगी
तुसली के बीजो को कैंसर के इलाज़ में बहुत ही फायदेमंद माना गया है पर अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुए है | तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमारे शारीर की प्रतिरोधक क्षमता यानि के इम्यून सिस्टम को बढने में काफी कारगर है |
सर्दी जुखाम में फायदेमंद
अपने अकसर देखा होगा | कि ज्यादातर लोग घर में तुलसी का कड़ा बनते है जिससे सर्दी जुखाम और हल्का बुखार ठीक हो जाता है |
सांस की दुर्गंध में फायदेमंद
जिन लोगो को साँस की दुर्गंध की समस्या है उनको सुबह उठ कर अपने मुंह में कुछ तुलसी के पत्तों को रख लेना चहिये | ऐसा कुछ दिन करने से मुंह में आने दुर्गंध ख़तम हो जाती है |
यौन रोगों में फायदेमंद
आजकल के खानपन की समस्या से और कुछ गलतियों की वजह से पुरुषों में यौन कमजोरी पाई जाने लगी है जिसमे तुलसी के बीजों का उपयोग काफी होता है बहुत सी आयुर्वेदिक दवाओ में तुलसी के बीजो का ही उपयोग किया जाता है |
शरीर में कही चोट
अगर किसी व्यक्ति को घाव या चोट लगी है तो उसको फिटकरी के साथ तुलसी के कुछ पत्तो को मिलकर एक अपने घाव पर लगाना चहिये | तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल पाया जाता है जो कि घाव को पकने नहीं देती है और एक बात अगर आप तुलसी के पत्तो को तेल में मिलकर उपयोग करते है तो इससे जलन को होती है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें