 |
करेले के फायदे
|
करेला ऐसा नाम जिससे आप भलीभाती जानते है और अपने दैनिक जीवन में इसका अपने भोजन में भी उपयोग करते है पर हम इसके औषिधीय गुणों से अच्छी तरह परिचित भी है| इसके औषधीय फायदों के बारे में बात की जाये| तो अकेला करेला ही बहुत सी बीमारियों में फायदेमंद है इसमें कोई दो राये नहीं है |करेला डायबिटीज में बहुत ही फायदेमंद है और बहुत सी समस्याऔ में जैसे अपच, पेट में गैस , अस्थमा या दमा , लिवर की गड़बड़ी , उलटी दस्त या हैजा, लकवा आदि में बहुत ही फायदेमंद है |
करेले की बात की जाये |तो करेला चरैन्शिया कुकुरबिटेसी कुल की एक उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय बेल है और करेले की उत्पति भारत में हुए | और करेले को 14वीं शताब्दी में चीन में पेश किया गया | करेले को व्यंजनों के रूप में पूर्वी एशिया, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में बहुत ही बड़े पैमाने पर इसका उपयोग किया जाता है |
करेला एक ठंडा और पौष्टिक फल है और इसका सेवन करने से खाँसी, पित्त, अस्थमा या दमा , गठिया, त्वचारोग, कुष्ठरोग और डायबिटीज जैसे घातक रोगो में भी बहुत फायदा मिलता है | और आप अपने भोजन में करेले का उपयोग करते है तो यह वजन कमा करने में भी बहुत लाभदायक है | और करेले में बहुत ही अच्छी मात्रा में विटामिन्स A , B ,C मिलता है | करले के फायदे
1. डायबिटीज में लाभदयक
एक ऐसा रोग जिसके निवारण की कोई भी दवा न हो | आज भारत में हीअकेले 3 करोड़ लोग दिएगनोसे किया जा चुका है | डायबिटीज जिसमे रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है जिसके कारण भूख अधिक लगना, मूत्र विकार सम्बन्धी समस्या आदि हो जाना | करेले की सब्जी या करेले का जूस का सेवन करने से शरीर में इन्सुलन अच्छी तरह बनता है | साथ ही शर्करा के स्तर को बहुत अच्छी तरह कण्ट्रोल करता है|
2. खाँसी में करेले के फायदे
करेले में फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | जिसके कारण खांसी में रहत मिलती है साथ ही जिन लोग को खाँसी में अलोपथी दवाइयों से परेहज है उनके लिए करेले का रस बहुत ही फायदेमंद है | इसके सेवन के बाद आपकी किसी भी और दवाई की जरूरत नहीं | ये आपके लिए एक बहुत ही अच्छा घरेलू इलाज साबित होगा |
3 . अस्थमा या दमा में फायदेमंद
अगर कोई अस्थमा जैसी गम्भीर बीमारी में लाभ चाहते है तो आपको करेले की
सब्जी बनना है जिनमे आपको बिल्कुल भी मसाला नही डालना है। अगर
करेले की
बिना मसाले के सब्जी खायी जाये | तो यह अस्थमा रोगियों के लिए काफी
फायदेमंद है और कुछ ही दिन के सेवन से आपको अस्थमा या दमा जैसे रोगो में
बहुत ही फायदा मिलता है| साथ ही इसमें में प्रचुर मात्रा में विटामिन्स A ,B
,C पाये जाते है |
4 . आँखों के रोगियों के लिए फायदेमंद
करेले में बीटा-कैरोटिन पाया जाता है बीटा-कैरोटिन आँखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है | और एक शोध में पाया गया है । अगर आप करेले के जूस का सेवन करते हो । तो इससे
आपकी आंखों की रोशनी अच्छी होती है । और आंखों से पानी आना , धुंधला दिखना आदि
समस्याओ का निधन होता है । आज बच्चों से लेकर युवा या वृद्ध सभी प्रकार के
व्यक्तियों में या समस्या आम देखने को मिल रही है । इसके लिए हमारा खानपान
जिमेदार है क्योंकि जिस तरह से अधिक खराब कीटनाशक या अत्यधिक रासायनिक
उर्वरकों का प्रयोग हो रहा है जिसकी वजह से पौष्टिक आहार न मिला । यह आम बात हो गयी है इसकी
मुख्य वजह है इसलिये प्रत्येक व्यक्ति को अपने आहार में करेले का जूस अवश्य
रखना चाहिए।
5 . त्वचारोग में फायदेमंद
करेला जहां अपने औषधीय गुणों कारण एक प्रमुख स्थान रखता है कई लोग इसको इसलिए नहीं खाते | क्योंकि ये काफी कसेला और कड़वा होता है मगर ये त्वचारोग में बहुत ही लाभदायक है क्योकि इसमें ऐंटी-माइक्रोबियल और ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पायी जाती है | यह प्रॉपर्टीज आपके खून को साफ करने में काफी मदत करती है | इसी कारण एक्ने और पिंपल जैसी स्किन संबंधी समस्या नहीं होती है | और आपकी स्किन भी काफी ग्लो करती है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें