![]() |
| आंवला की फायदे |
आंवला का परिचय
एक ऐसा फल आयुर्वेद के अनुसार जिसमे प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल और न्यूट्रीयन्स पाए जाते है । आंवला न सिर्फ बालो और त्वचा के लिए बल्कि इसके अनगिनत फायदे है । और साथ ही ये एक औषधि के रूप में काम करता है । हम आपने दैनिक जीवन मे आंवला का उपयोग कई तरह से करते है जैसे आंवला पाउडर , आंवला जूस, आंवला का अचार और आजकल आंवला कैंडी भी आने लगी है ।
आंवला क्या है आज इसकी बात करते है अगर बात करे तो । आयुर्वेद में आंवला को अमृतफल कहा जाता है इसका एक और नाम है धातीफल । और वैदिक काल से आंवला को एक औषधि के रूप में उपयोग किया जा रहा था । और आज भी इसको उपयोग औषधि के रूप में ही हो रहा है ।
चरक संहिता में आयु बढ़ाने, बुखार काम करने , खासी ठीक करने तथा कुष्ठ रोगों को खत्म करने में आंवला का उल्लेख मिलता है। और आज भी इसका उपयोग इन सब रोगों में देखने को मिलता है । पीलिया तथा पाचनतंत्र से संबंधित रोगों में भी आंवला का उपयोग किया जाता है । और आंवला शरीर के दोष को मल के रूप में बाहर निकलने में मदद करता है ।
बालो की समस्या होने पर
आजकल बालो की झड़ने और सफेद होने की समस्या आम सी बात हो गयी । चाहे आदमी हो या फिर औरते या फिर बच्चे यह कोई भी उम्र का हो । ये समस्या आम सी होती जा रही है आंवला बालो को काला, घना और चमकदार बनाने में काफी उपयोगी है । आंवला पाउडर से बाल धोने या फिर आंवला का सेवन करने से बालो की समस्या से काफी निजज मिलती है।
चहरे के दाग हटाने में आंवला के फायदे
आंवला बहुत ही गुणकारी औषधि है चहरे के दाग धब्बों को हटाने के लिये । आंवला का पेस्ट बनाकर चहरे पर लग्न से चेहरे की त्वचा साफ व चमकदार होतो है ।
हिचकी तथा उल्टी होने पर
अगर किसी व्यक्ति को उल्टी तथा हिचकी की समस्या आ रही है तो आंवला के रस के साथ मिश्री मिला कर उपयोग करने पर । उल्टी तथा हिचकी जैसी समस्या में काफी राहत मिलती है । कम से कम मिश्री और आंवला का सेवन दिन में 3 बार करना चाहिये ।
बुखार से छुटकारा
बुखार आने पर आंवला के रस में छौंका लगाकर सेवन करने से बुखार में काफी राहत मिलती है । इसका सेवन कम से कम दिन में एक बार या ज्यादा से ज्यादा दो बार उपयोग करना चाहिये ।
शरीर मे गर्मी बढ़ने पर
अगर शरीर मे गर्मी बढ़ रही है तो आंवला सबसे अच्छा विकल्प है आंवला के रस तथा आंवला को किसी भी रूप में उपयोग करना शरीर को ठंडा करने में बहुत ही लाभकारी है ।
दांतो में दर्द या कैविटी की समस्या होने पर
अगर कोई दांतो के दर्द से पीड़ित है या फिर दांतो में कैविटी की समस्या हो गयी है तो आंवला रस को कपूर के साथ मिलकर कर । दांतो में या मसूडों पर हल्के हल्के मसाज करने से काफी फायदा होता है ।
आंखों की रोशनी बढ़ने में फायदेमंद
आंवला आंखों की रोशनी बढ़ने में रामवाण औषधि है आंवला का नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी बहुत ही तेज़ी से अच्छी होती है । या फिर आप आंवला पाउडर एक चम्मच ले । और उससे शहद के साथ ले । इस तरीके से भी काफी लाभ होता है ।
डियबिटीज में काफी फायदेमंद
आंवला डियबिटीज से पीड़ित व्यक्ति के लिए किसी रामबाण औषधि से काम नही है और यदि कोई डियबिटीज से पीड़ित व्यक्ति आंवला रस में प्रतिदिन शहद का सेवन करता है तो डियबिटीज में काफी हद तक फायदा होता है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें