पपीता खानने के फायदे | Health Benefits of Papaya



पपीता खानने के फायदे | Health Benefits of Papaya
पपीता खानने के फायदे



पपीता एक ऐसा नाम जिसको हर कोई भली भांति जनता है । आज पेट मे कब्ज या पेट की किसी भी समस्या में सबसे पहले पपीता के सेवन की ही सलाह दी जाती है । चलिये जानते है कि पपीता खानने के क्या - क्या फायदे है और इसको अपने दैनिक जीवन मे क्यों सामिल करना चाहिये । स्वाद की बात की जाये । पपीता खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। और इसमें फाइबर , प्रोटीन , पोटेशियम, विटामिन  ए और विटामिन सी आदि पाया जाता है । जो मानव के शारीरिक और मानसिक विकास में काफी जरूरी है। 

1. फाइबर (Fiber)

आज फाइबर की आवश्कता हर एक व्यक्ति को है । क्योंकि फाइबर की कमी से कब्ज जैसे घातक रोग होंना एक आम सी बात है । अगर किसी भी व्यक्ति का पेट ठीक तरीके से साफ नही हो रहा हैं। तो उस व्यक्ति को पपीता का सेवन करना चाहिये। जिससे उस व्यक्ति का पेट बहुत  ही आसानी से साफ हो जाएगा । कब्ज या पेट मे होंने वाली समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 

2. पाचन (Digestion)

पपीता जहा फाइबर का एक बहुत ही उम्दा सोर्स है वही पाचन को दुरुस्त करने में भी काफी फायेदमंद है। अगर पाचन की समस्या है तो पपीता पाचन के सुधार की रामबाण औषधि है। पपीता में फाइबर के साथ - साथ विटामिन्स और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है । 

3. ह्रदय (Heart)

पपीता फाइबर और विटामिन्स का एक बहुत अच्छा सौर्से है। वही इसमें पोटेशिम पाया जाती है । जो कि दिल या ह्रदय के स्वस्थ रखने में काफी कारगर है । और साथ ही जो लोग पपीते का सेवन डेली अपनी डाइट में करते है उनके लिये दिल या ह्रदय से संबंधित रोगों के खतरे को कम कर देता है। 

4. कोलेस्ट्रॉल  (Cholesterol)

आज कोलेस्ट्रॉल बढना एक आम सी बात हो गयी है । लेकिन जितनीं यह आसन लगती हैं। उतनी ही यह घातक है । अगर किसी व्यक्ति का कॉलेस्ट्रॉल बड़ राह है तो उस व्यक्ति के लिए पपीता एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। क्योंकि पपीते में एक तो उचतम फाइबर पाया जाता हैं और साथ ही इसमें विटामिन सी तथा एंटीऑक्सीडेंट्स भी पायी जाती है । यह कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में बहुत उपयोगी है । इसलिए पपीता अपने आप मे औषधीय  गुणो का खजाना है। 


5. गठिया (Arthritis)

पपीता अपने औषधीय गुणों के कारण काफी चर्चा का विषय बना हुआ रहता है । क्योंकि पपीता में बहुत अधिक मात्रा में पोषण होता है और साथ ही पपीते में एंटी-इंफ्लेमेटरी एंजाइम एक अच्छी मात्रा में पाए जाते है । जोकि गठिया के दर्द को कम करने में काफी उपयोगी है ।  और जो लोग अपने आहार में पपीते और उसके जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन नही करते है । उनलोग को गठिया जैसे रोगों की संभावना बहुत हद तक बड़ जाती है । 


6. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure)

पपीता अपने दैनिक आहार में सामिल करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि पपीते में पोटेशियम  पाया जाता है । जिसके कारण सोडियम के प्रभाव को कम करने मदत मिलती है । और रक्तचाप सामान्य बना रहता है । इस लिए  उच्च रक्तचाप वाले रोगों को अपने दैनिक आहार में पपीते के सेवन जरूर करना चाहिये। ताकि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम किया जा सके । 


7. आंखों की रोशनी (Enhance Eyesight)

आंखे जिसके बिना जीवन की कल्पना करना बहुत ही दुरलभ है । आज जिस तरह आधुनिकरण हुआ है । लोगो दिन रात मोबाइल और कंप्यूटर , लैपटॉप आदि का उपयोग कर रहा है । इन सभी कारणों से आंखों की रोशनी में काफी कमी आयी है। आज आंखों की समस्या एक आम सी बात हो गयी है। आज बच्चा हो या युवा या फिर कोई बुजुर्ग सभी इससे अछूते नही है। इस समस्या में पपीता बहुत उपयोगी फल है  जो विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर है । जो ऑंखों की रोसनी को बहुत हीं तेजी के साथ बढ़ाता है । 

8. वजन (Weight Loss)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खान पान का ठीक तरीके से न खाना एक आम सी बात हो गयी है । क्योंकि आज घर के खानने ने की जगह लोग बाहर का खाना या जंग ज्यादा फ़ूड पसंद करते है । जिसके खाने से लोगो का वजन बढना एक बहुत ही आम सी बात हो गयी हैं । एक नॉर्मल पपीता में बहुत ही कम कैलोरी होती है लगभग 43 कैलोरी तथा बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर होता है । इस लिए पपीता का सेवन वजन कम करने में भी किया जाता हैं। 


9. पीलिया (Jaundice)

पीलिया में अगर कोई रोगी कच्चे पपीते का सेवन करता है तो पीलिया में बहुत उपयोगी है । क्योंकि पपीता पचने में बहुत आसानी से पच जाता है। रोगी को ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ती है और पपीता खाने के बाद बहुत ही जल्दी पच जाता है । इसलिए पपीता पीलिया के रोगों के एक सर्वोत्तम आहार होता है । और इसी कारण पपीते का सेवन पीलिया में बहुत ही लाभकारी है। 


10. डाइबटीज में फायदेमंद

भारत नही पूरा विश्व की बात की जाए । तो शायद कोई ऐसा देश न हो । जिसमें डायबिटीज के रोगी न हो । आज बात उनलोगों के लिए । जो लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं । डायबिटीज में रोगियों के पेट का अच्छी तरह साफ न होना । और साथ मे  उनको पूर्ण पोषण न मिल पाना । और फाइबर की कमी । इन सब मे पपीता इस समस्या में उपयोगी है। अगर रोगी पपीता का सेवन करता है तो उसको फाइबर, सम्पूर्ण पोषण और साथ में प्रोटीन , और विटमिन बहुत अच्छी मात्रा में मिल जाते है । 


















टिप्पणियाँ