![]() |
| अंगूर खाने के फायदे |
अंगूर के ऐसा फल जो बल बलवर्द्धक और साथ में सौन्दर्यवर्धक फल माना जाता है | फलो में अंगूर सर्वोत्तम फल अंगूर है | इस फल की तुलना माँ के दूध के सामान है अगर यह कहा जाये की अंगूर माँ के दूध के सामान पोषक है तो इसमें कोई अतिशोक्ति नहीं होगी | अंगूर को कोई भी व्यक्ति खा सकता है चाहे वो निर्बल-सबल, स्वस्थ-अस्वस्थ किसी भी व्यक्ति में सामान रूप से उपयोग किया जा सकता है | पके हुए अंगूर की तासीर ठंडी होती है साथ में अंगूर मीठा और दस्तावर होता है | अंगूर का सेवन आँखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है | अंगूर में वीर्यवर्धक प्रॉपर्टी पाई जाती है और साथ में रक्त को साफ करने की क्षमता रखता है और रक्त बढाने में काफी कारगर है | अंगूर के सेवन से शरीर को तरावट मिलती है अंगूर में जल, शर्करा, सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, फलोराइड, पोटेशियम सल्फेट,मैगनेशियम और लौह तत्व प्रचुर मात्रा में मिलते है | जोकि अंगूर को एक अच्छा बलवर्द्धक और साथ में सौन्दर्यवर्धक फल बनता है |
अंगूर ह्रदय रोगों के लिए बहुत ही हितकरी है | अगर निमियत रूप से किसी भी व्यक्ति को अंगूर दिए जाये | तो ह्रदय रोगों को बहुत ही जल्दी आराम मिलता है और साथ में फेफड़े में जमा कफ को बहुत ही आसानी से निकलने में अंगूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है | जिसे खांसी में बहुत आराम मिलता है | कुछ और बीमारिया जैसे जी मिचलाना और घबराहट और साथ में चक्कर आने जैसी समस्यों में आंगुर बहुत ही लाभकर है | इसका उपयोग हमारे शरीर के लिए जहां बल परदान करता है वही यह फल सौन्दर्यवर्धक भी है |
अंगूर खाने के फायदे ( Benefits of Eating Grapes)
(1) कब्ज में फायदेमंद (Beneficial in Constipation )
कब्ज की समस्या ज्यादतर फाइबर की कमी के कारण होती है आज जिस तरह लोग रसेदार फल और सब्जिया छोड़कर मेदा से बनी चीजो का इस्तमाल ज्यादा करे रहे है | इस कारण लोग में फाइबर की कमी हो रही है अंगूर एक अच्छा विकल्प है फाइबर की पूर्ति करने के लिए | क्योंकि अंगूर में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है | जो से पेट से सम्बंधित बीमारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है | और साथ ही अंगूर की तासीर काफी ठंडी होती है जो की पेट को ठंडक प्रदान करती है | और पेट को काफी आराम मिलता है |
(2) इम्युनिटी बूस्टर में उपयोगी (Useful in Immunity Booster )
अंगूर एक अच्छा विकल्प 'है इम्युनिटी बुस्टिंग में अगर प्रतिदिन अंगूर का सेवन किया जाये | तो ये आपकी इम्युनिटी बुस्टिंग में काफी मदत करता है | अंगूर में विटामिन्स सी बहुत प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | साथ ही अंगूर पोषक तत्वों का खजाना है इसके सेवन से इम्युनिटी काफी बढती है और रोगों से हमारे शरीर को को सुरक्षा प्रदान करती है |
(3) दमा के रोगियों के लिए अंगूर फायदेमंद (Grapes Beneficial for Asthma ,Patients )
अंगूर और अंगूर का रस दोनों दमे के रोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है | दमा की समस्या होने पर व्यक्ति की श्वास लेने में बहुत कठिनाई होती है | इस कंडीशन में आप अंगूर या अंगूर का रस या जूस दमा से पीड़ित को देना चाहिए | और कुछ ही समय में उस पीड़ित व्यक्ति को काफी आराम मिलेगा | और उसका श्वास लेने में काफी लाभ मिलेगा | एक शोध में डॉक्टर का कहना है | कि दमा से पीड़ित व्यक्ति को अंगूर के बाग़ में ले जाकर कुछ देर के लिए छोड़ने पर उस व्यक्ति को काफी लाभ होगा |
(4) ब्रैस्ट कैंसर के खतरे से बचाब (Protect against the risk of breast Cancer )
आज कल महिलाओ में ब्रैस्ट कैंसर के मामले काफी अधिक देखने को मिल रहे । और
साथ ही यह बीमारियों महिलाओ के स्वस्थ पर काफी प्रभावित कर रही है । इस तरह की बीमारियों
से बचाने में अंगूर काफी फायदेमंद है । आज अगर बात की जाये । तो अपने दैनिक आहार में
अंगुर एक बहुत ही अच्छा विकल्प है । इसमें को दो राय नही है।
(5) डायबिटीज में ग्लूकोज़ लेवल कंट्रोल करने में उपयोगों (Uses in controlling glucose levels in diabetes)
आज सभी देशों में डायबिटीज एक आम बीमारी के रूप में उभरकर पूरे विश्व के सामने खड़ी है । आज भारत की ही बात की जाये । तो अकेले भारत देश ही डायबिटीज की राजधानी बन चूका है | अंगूर में विटामिन्स सी बहुत ही प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और साथ ही इसमें फ़िइबर भी पाया जाता है अंगूर के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है और आप सभी जानते है कि जिन फलो का ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम होता है उन फलो को सेवन डायबिटीज में भी किया जा सकता है |
(6) स्किन में फायदेमंद (Beneficial for Skin)
अंगूर केवल खानने में स्वादिष्ट नहीं होता है बल्कि इसके खाने के बहुत से फायदे है जिसमे मुख्य रूप से यह स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि अगर बात की जाये इसके औषधीय गुणों की | तो अंगूर में विटामिन्स इ और ओमेगा 6 फैटी एसिड बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है | अगर आप चाहे | तो अंगूर के तेल का भी इस्तमाल कर सकते है | क्योंकि अंगूर के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है | जोकि चेरे और त्वचा को बेजान और रुखा होने से रोकता है | और साथ ही में यह त्वचा की झुरियो को रोकने में काफी मददगार है |
(7) पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत (Excellent Source of Potassium)
अंगूर प्रोटीन फाइबर और इसके साथ ही इस बहुत ही अच्छी मात्रा में पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत है इसमें कोई भी अतिशोक्ति नहीं है 100 ग्राम अंगूर में 191 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है | अगर कोई व्यकित पोटेशियम का उचित मात्रा में सेवन करता है तो वो अपने शरीर में सोडियम की मात्रा को कम करता है | और साथ ही में शरीर में अतरिक्त सोडियम की मात्रा को कम करने में काफी लाभकारी है |
(8) आँखों की रोशनी बढाने में उपयोगी (Useful in Improving Eyesight)
अंगूर आँखों की रोशनी बढाने में बहुत ही लाभकरी है क्योंकि अंगूर में एंटी - ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है | और अंगूर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से सुरक्षित रखने का काम करता है | जिसके कारण आँखों की कोशिकाओं को सुरक्षित रहती है | अंगूर विटामिन ए का भी एक बेहतरीन स्रोत है | विटामिन ए आँखों की रोशनी या रोशनी बढाने में बहुत लाभकारी माना जाता है | जिन लोगो को आँखों से सम्बंधित परेशानी चल रही है | उनलोगों को अपनी दैनिक आहार में अंगूर को जरुर सामिल करना चाहिए |
(9) वजन कम करने में उपयोगी ( Useful in Reducing Weight)
आज पूरा विश्व की सबसे बड़ी समस्या वजन का बढना है जो अनेको बीमारीयों की वजह है | और वजन कम करने में लोग के पसीने छोट जाते है | आज हम ऐसे फल की बात करने जा रहे है जोकि वजन को कम करने में बहुत ही उपयोगी है | और साथ में इसको खाने में कोई ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है | इस फल का नाम है अंगूर जो की एंटी ऑक्सीडेंट बहुत ही उचित मात्रा में पाए जाते है | जोकि बेकार टॉक्सिन्स को बहार निकलने में काफी मदत करते है | इसी कारण वजन बढने की जो समस्या है वो कम होती है | और बहुत ही आसानी से शरीर वजन के वजन को कम किया जा सकता है | और जिन व्यक्तियों का वजन काफी बड़ा हुआ है उन लोगो को वजन को कण्ट्रोल करने और कम करने के लिए अपने दैनिक आहार में अंगूर का सेवन अवश्य करना चाहिये |
(10) स्मरण शक्ति बढाने में उपयोगी (Useful in Increasing Memory)
अंगूर के बारे में एक और गुण है अगर प्रतिदिन इसका निमयत रूप से सेवन किया जाये | तो इससे मानव स्मरण शक्ति का विकास होता है | जिन लोगो में स्मरण शक्ति है या जल्दी भूल जाने की आदत होती है | उन लोगो के लिए अंगूर एक उत्तम विकल्प है | अंगूर में प्रति 100 ग्राम में 0.02 फास्फोरस पाया जाता है | और फास्फोरस मानव मानव मस्तिष्क के लिए बहुत ही उपयोगी है | अतः अंगूर के सेवन से स्मरण शक्ति का विकास होता है |
Note:- अंगूर में प्रति 100 में क्या क्या गुण पाये जाता है | इन गुणों के आधार पर हम लोगो को पाने दैनिक आहार में अंगूर का सेवन अवश्य करना चाहिये | ताकि मानव शरीर के विकास को सम्पूर्ण पोषण मिल सके | प्रत्येक 100 ग्राम अंगूर में 85.5 पानी पाया जाता है | जोकि मानव के लिए बहुत ही जरुरी है | पानी मतलब जीवन और साथ में इसमें कार्बोहाइड्रेट्स,10.2 ग्राम और 0.8 प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा ,0.03 ग्राम कैल्शियम ,0.02 ग्राम फास्फोरस पाया जाता है | और जैसे आयरन की मात्रा 0.4 मिलीग्राम, 50 मिलीग्राम विटामिन बी, 10 मिलीग्राम विटामिन सी, 8.4 मिलीग्राम विटामिन पी, 5 यूनिट विटामिन ए, 100 से 600 मिलीग्राम टैनिन और 0.41-0.72 ग्राम टार्टरिक अम्ल पाया जाता है |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें